फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजांचीनाथ के बर्थ डे पर गुटबाजी से अखिलेश नाराज, कई और सपाइयों पर गिर सकती है गाज

Tue, 04 Dec 2018 12:00 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
खजांची नाथ के जन्मदिन पर यूपी के कानपुर देहात में सरदारपुरवा में आयोजित कार्यक्रम में खजांची नाथ के न पहुंचने व सपा नेताओं की गुटबाजी पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़े तेवर दिखाए। मंगलवार को देहात जनपद के बड़े नेताओं को लखनऊ पार्टी कार्यालय तलब किया गया है। सूत्रों की मानें तो बेरिया के बाद जनपदस्तरीय आधा दर्जन बड़े नेताओं पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में खड़ी गर्भवती सर्वेशा देवी ने बेटे को जन्म दिया था। इसे नोटबंदी का मुद्दा बनाते हुए अखिलेश यादव ने बच्चे का नाम खजांची नाथ रखा। इसके बाद से वह उसकी मदद करते रहे। रविवार को जन्मदिन पर उसे आरसीसी आधुनिक तकनीकी से निर्मित मकान उपहार में देने सरदारपुरवा आए थे।
विज्ञापन

अखिलेश के पहुंचने के बाद भी खंजाची नाथ व उसकी मां सर्वेशा देवी नहीं पहुंची

अखिलेश के पहुंचने के बाद भी खजांची नाथ व उसकी मां सर्वेशा देवी नहीं पहुंची थी। खजांची के न पहुंचना अखिलेश को नागवार गुजरा और इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय नेताओं को दोषी माना। कहा था कि पार्टी के कुछ नेता उनका कार्यक्रम बिगाड़ना चाहते हैं। कार्यक्रम के दौरान ही कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव अपने स्तर से जांच करा रहे हैं। 

खजांची नाथ के लिए सपा सुप्रीमो द्वारा बनवाए गए आवास में लगे सोलर पैनल को गायब देख मां सर्वेशा देवी ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। जांच में पैनल टेक्निकल टीम द्वारा मरम्मत के लिए ले जाने की बात सामने आई है। आर कॉम कंपनी के इंजीनियर डीडी शर्मा ने बताया कि पैनल ठीक से काम नहीं कर रहा था, इसलिए उसे मरम्मत के लिए भेजा गया है। शीघ्र ही पैनल लगाए जाएंगे। निरीक्षक मंगलपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पैनल चोरी की सूचना मिली थी, जांच में पैनल मरम्मत के दिए जाने की बात सामने आई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें