फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: अखरी तिहरे हत्याकांड की गैंगस्टर कोर्ट में सुनवाई टली, एक सितंबर को होगी अगली सुनवाई

Mon, 24 Aug 2026 06:39 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर

सार

Fatehpur News: हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव के चर्चित तिहरे हत्याकांड की गैंगस्टर कोर्ट में सोमवार को प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। मुकदमे में गवाही के लिए आने वाले पुलिसकर्मी श्रावण मास की ड्यूटी में लगे होने के कारण अदालत नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस पर अदालत ने अगली सुनवाई के लिए एक सितंबर की तारीख निर्धारित की है। अखरी गांव में आठ अप्रैल 2025 को वर्चस्व की रंजिश में भाकियू टिकैत गुट के किसान नेता विनोद सिंह (45), उनके भाई अनूप सिंह (40) और अनूप के पुत्र अभय प्रताप सिंह (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक साथ तीन लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

विज्ञापन

घटना के बाद अनूप सिंह की पत्नी मनीषा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान सुरेश उर्फ मुन्नू सिंह, उनके पुत्र पीयूष सिंह, भूपेंद्र, सज्जन, विवेक और जान उर्फ विपुल के खिलाफ हत्या, बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन

बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की। मामले की सुनवाई एडीजे कोर्ट संख्या-4 और गैंगस्टर कोर्ट में चल रही है। सोमवार को गैंगस्टर कोर्ट में मामले की सुनवाई प्रस्तावित थी। गवाही के लिए पुलिसकर्मियों को अदालत में उपस्थित होना था, लेकिन श्रावण मास में ड्यूटी लगे होने के कारण वे नहीं पहुंच सके। इसके चलते सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अब मामले में एक सितंबर को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें