फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 10 मीटर चौड़ा होगा अकबरपुर-माती मार्ग, कार्ययोजना में प्रस्ताव शामिल

Thu, 16 Jul 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर-माती मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। यह मार्ग 10 मीटर चौड़ा किया जाना है। करीब 12 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। शासन की मंजूरी मिलने पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन




अकबरपुर-माती मार्ग जिला मुख्यालय को जोड़ता है। करीब पांच किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग से कानपुर-झांसी हाईवे और कानपुर-इटावा हाईवे जुड़े हैं। इसी मार्ग पर कलक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, कचहरी, तहसील, मेडिकल कॉलेज, उपनिबंधक कार्यालय, महाविद्यालय व कई निजी अस्पताल स्थित हैं। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को पांच बजे से रात सात बजे तक इस मार्ग पर यातायात भार अधिक रहता है। इसकी वजह से रुक-रुककर जाम लगना आम बात है।



मौजूदा समय में यह मार्ग सात मीटर चौड़ा है। यातायात भार अधिक होने से लगातार इस मार्ग को चौड़ा करने की मांग हो रही है। सबसे अधिक समस्या अकबरपुर तहसील व मेडिकल कॉलेज के आसपास होती है। वाहनों की अधिकता से एंबुलेंस को यहां से निकलने में समय अधिक लगता है। सुगम यातायात के लिए इस सड़क को अब 10 मीटर चौड़ा करने की तैयारी है। इसके लिए दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर सड़क बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन




..................



बयान...



अकबरपुर-माती मार्ग की सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव कार्ययोजना में शामिल किया है। चौड़ीकरण में करीब 12 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर सड़क बढ़ाकर सड़क चौड़ाई 10 मीटर की जाएगी। इसी वित्तीय वर्ष में मंजूरी की उम्मीद है। - हेमंत कुमार सिंह, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक



.....................



संरक्षित वन क्षेत्र की अड़चन से 10 मीटर चौड़ीकरण का प्रस्ताव



अकबरपुर-माती सड़क चार लेन करने की मांग हो रही थी। तत्कालीन जिलाधिकारी आलोक सिंह ने बीते साल सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भी बनवाया था लेकिन इसमें संरक्षित वन क्षेत्र की अड़चन आ गई। दरअसल माती-अकबरपुर मार्ग के दोनों ओर सड़क पटरी से लगी भूमि संरक्षित वन क्षेत्र घोषित है। ऐसे में वन क्षेत्र निर्माण आदि के लिए भारत सरकार से अनुमति की जरूरत होती है। इसकी लंबी प्रक्रिया और अनुमति मिलने का संशय है। इसके चलते चार लेन सड़क का प्रस्ताव रोक दिया गया। अब संरक्षित वन क्षेत्र को छोड़कर सड़क किनारे की पटरी तक 10 मीटर सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें