कानपुर। कानपुर बार एसोसिएशन के राम अवतार महाना ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित अधिवक्ताओं की कैरम प्रतियोगिता में अजीत सिंह यादव ने स्वर्ण पदक जीता। कपिल यादव ने रजत और सुधीर कुमार पांडेय ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का आयोजन एकेडमिक रिसर्च सोसायटी, बैरिस्टर नरेंद्रजीत सिंह निःशुल्क विधि सेवा संस्थान और कानपुर बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। दो दिन बारिश के कारण फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। निर्णायक मंडल में राघवेंद्र कुमार अवस्थी, दिलीप कुमार, मोहम्मद शान, तनवेज, विमल सिंह, मोहन अरोड़ा, नीरज त्रिपाठी, विष्णु नरेश वर्मा और मोहम्मद कयूम शामिल रहे। इस मौके पर आयोजन समिति के अभिषेक अवस्थी, आदित्य कुमार अम्निहोत्री, नितिन शुक्ला, सचिन पांडे, दीपक सिंह यादव, आदि मौजूद रहे।