फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट से मिला आशीर्वाद ताे राजस्थान उपचुनाव में लहराया कांग्रेस का परचम

Fri, 02 Feb 2018 11:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
कांग्रेस काे राजस्थान उपचुनाव के नतीजों में म‌िली जीत के बाद अब कांग्रेस के नेताअाें के बदले हुए सुुर नजर अा रहे हैं। जहां पहले भाजपा काे मजबूत समझा जाता था वहां अब कांग्रेस फ‌िर से अपनी पैठ बनाती हुई नजर अा रही है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
अजय स‌िंह
राजस्थान उपचुनाव में म‌िली जीत के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम उपचुनाव में भी जीतेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जीतेंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 4
अजय स‌िंह
एमपी के चित्रकूट में कांग्रेस को मिली जीत का जिक्र करते हुए अजय सिंह ने कहा कि चित्रकूट से जो आशीर्वाद मिला है उसका असर पूरे देश में है। राजस्थान की दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों में भाजपा कमजाेर हाेती नजर आ रही है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
अजय स‌िंह
राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश में इसी महीने अशोक नगर जिले की मुंगावली और शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है। दोनों जगहों पर कांग्रेस विधायक के निधन से खाली हुई सीट पर भाजपा के लिए मौजूदा समीकरण अच्छा संकेत नहीं है। राजस्थान में कांग्रेस की लहर दोनों जगहों पर भाजपा को और कमजोर कर देगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें