सरकार को कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए
इस कारण घटना हुई और मां-बहनें विधवा हो गईं…बच्चे अनाथ हो गए। इसके लिए सरकार दोषी और मैं इतना ही कहूंगा कि सरकार को कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। आगे कहा कि सरकार जो भी कार्रवाई करेगी, हम उसके साथ हैं।
शुभम को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए
आज हम ड्योढ़ीघाट पर शुभम को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं। ईश्वर से कामना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को कठिन समय में शक्ति प्रदान करे। बता दें कि पहलगाम हमले में आतंकियों की गोली का शिकार हुए शहर के लाल शुभम द्विवेदी को पूरे सम्मान के साथ गुरुवार को अंतिम विदाई दी जा रही है।