फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कुशाग्र और किसान के परिजनों से मिले अजय राय, बोले- बुलडोजर सिर्फ जनता और कांग्रेसियों पर ही चलता

Wed, 08 Nov 2023 04:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि योगी जी का बुलडोजर सिर्फ जनता और कांग्रेसियों पर ही चलता है। भाजपा के लोगों पर नहीं चलता है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में किसान बाबू सिंह यादव और कुशाग्र के परिजनों से मिलने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता आशु दिवाकर की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि किसान आत्महत्या मामले में अब तक हुई कार्रवाई से पीड़ित का परिवार बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है।

विज्ञापन

सरकार पर निशान चाहते हुए कहा कि योगी जी का बुलडोजर सिर्फ जनता और कांग्रेसियों पर ही चलता है। भाजपा के लोगों पर नहीं चलता है। यही वजह है कि अभी तक ना ही कोई कार्रवाई की गई और  ना ही आरोपी नेता के ऊपर पार्टी के निष्कासन की कार्रवाई हुई है।
एक और योगी जी कहते हैं कि सारे माफिया या तो जेल में है या तो भाग गए हैं। ऐसा नहीं है, क्योंकि सारे माफिया भाजपा में ही बैठे हैं। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुशाग्र के परिजनों से भी मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें