फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के साथ हो रहे अपराध रोक पाने में सरकार फेल, इस्तीफा देकर गोरखपुर लौट जाएं योगी- लल्लू

Sun, 08 Dec 2019 10:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं अन्य कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में रूरा के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या करने का मामला राजनैतिक रंग लेने लगा है। सपा नेताओं की टीम के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आए दिन इस तरह से की घटनाएं हो रही हैं। सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अपराध रोक पाने में विफल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को इस्तीफा देकर गोरखपुर मठ लौट जाना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस की तरफ से बरती गई  लापरवाही की निंदा की। पत्रकारों में उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म और महिलाओं की हत्या आए दिन हो रही है। इसे रोकने के लिए सरकार प्रभावी कदम नहीं उठा पा रही है।
विज्ञापन


महिलाओं को सुरक्षा न दे पाने में नाकाम  मुख्यमंत्री को इस्तीफा देकर गोरखपुर मठ लौट जाना चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिए जाने की बात भी कही। उन्होेंने कहा कि इस मसले को कांग्रेस के बड़े नेताओं तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें