फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय कपूर में जाग रहा था भाजपा मोह, कांग्रेस ने बनाया बिहार का राष्ट्रीय सचिव व चुनाव प्रभारी

Mon, 15 Apr 2019 09:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी, अजय कपूर (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 में कानपुर सीट से श्रीप्रकाश जायसवाल को टिकट मिलने के बाद तीन बार विधायक रहे अजय कपूर भाजपा की ओर रूख करने वाले थे लेकिन कांग्रेस ने इससे पहले ही उन्हें बिहार के राष्ट्रीय सचिव व चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दे दी। 
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेसी विधायक अजय कपूर ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में बिहार के राष्ट्रीय सचिव व चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल ली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कपूर को कार्यभार ग्रहण कराने के बाद बिहार में कांग्रेस समेत सभी गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने में समन्वय बनाने का काम शुरू कराने के निर्देश दिए।

राहुल ने कपूर से कहा कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मदद से किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगार नवयुवकों को मार्च 2020 तक 20 लाख सरकारी नौकरी देने, 72 हजार रुपये सालाना देने की योजना को बिहार के घर-घर पहुंचाने के लिए कार्ययोजना बनाएं। कपूर ने पूरी निष्ठा से दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें