फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर भावुक हो गईं ऐशन्या, बोलीं- ऐसा लगा जैसे किसी बड़े ने सिर पर हाथ रख दिया हो

Fri, 30 May 2025 06:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

PM Modi In Kanpur: एयरफोर्स स्टेशन में पहलगाम हमले में शहीद शुभम द्विवेदी के परिजनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। ‘शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने कहा कि ऐसा लगा जैसे किसी बड़े ने सिर पर हाथ रख दिया हो...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके मैं बहुत भावुक हो गई।
विज्ञापन
शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरफोर्स स्टेशन में पहलगाम हमले में शहीद शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनके पिता संजय द्विवेदी और मां सीमा भी मौजूद रहीं। यह मुलाकात भावुक माहौल में हुई, जहां प्रधानमंत्री ने शहीद के परिवार को ढांढस बंधाया और उनके साहस व बलिदान को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने ऐशन्या से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना और कहा कि देश को आपके पति पर गर्व है, उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। सरकार आपके साथ है। उन्होंने घटना पर दुःख भी जताया हैं। मुलाकात के वक्त माहौल गमगीन हो गया और मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने प्रधानमंत्री का आभार जताया और अपनी बात साझा की।

किसी बड़े ने सिर पर हाथ रख दिया
शहीद शुभम की पत्नी ऐशन्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अपने भावुक मन की बात साझा की। उन्होंने कहा कि ऐसा लगा जैसे किसी बड़े ने सिर पर हाथ रख दिया हो... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके मैं बहुत भावुक हो गई। प्रधानमंत्री से हुई इस मुलाकात को ऐशन्या ने एक आत्मीय और संबल देने वाला क्षण बताया।

गर्व और भावुकता से भरा पल था
उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े नेता का इस तरह आकर हालचाल पूछना उनके लिए गर्व और भावुकता से भरा पल था। ऐशन्या ने बताया कि पीएम मोदी ने आपरेशन सिंदूर अभी जारी रखने की बात कहीं है। साथ ही, आतंक के खिलाफ लड़ाई जारी रहने के लिए भी कहा।

धर्म पूछकर मार रहे थे, बांटना चाहते थे: ऐशन्या
ऐशन्या ने बातचीत में बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री के सामने दो बातें रखी थी। जिसको उन्होंने सुना। उनसे कहा- कश्मीर में चीजें सही हो रही थीं, शायद आतंकी इसको खत्म करने के लिए आए थे। मुझे ये भी लगता है कि वह हिंदुस्तान के हिंदू-मुस्लिम को अलग करने की कोशिश करने आए थे। वो धर्म पूछकर हमें मार रहे थे। हमें बांटना चाहते थे। आतंकियों ने इसलिए धर्म पूछकर मारा। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।

ऐशन्या बोलीं- प्रधानमंत्री भी दुःखी दिखें
ऐशन्या ने बताया कि प्रधानमंत्री भी दुखी थे, उनके चेहरे से वो दुख के भाव झलक रहे थे। उन्होंने पापा संजय द्विवेदी के कंधे पर हाथ रखकर उन्होंने दिलासा दी। प्रधानमंत्री ने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। 
विज्ञापन

बेटे का हुआ बलिदान, प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया
पहलगाम हमले में मारे गए शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि हमारे बेटे का बलिदान हुआ, हमने मोदी का आभार व्यक्त किया। क्योंकि उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ, पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई की। कार्रवाई से हमें बहुत राहत मिली। प्रधानमंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त की। देश के निर्दोष लोगों की मौत पर वे बहुत दुखी हैं। उन्होंने वादा किया है कि वे आतंकवाद का समूल नाश कर देंगे। उन्होंने कहा कि आज जल्दी है, आपसे दोबारा मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें