फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर में बदल गया पटाखों का धुआं, इस कदर जहरीली हुई हवा कि पॉल्यूशन मीटर ठप

Sat, 10 Nov 2018 10:54 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- नेहरू नगर में लगे दोनों ही मीटरों से रीडिंग मिलना बंद
- प्रदूषित कणों की अधिकता की वजह से ऐसा हुआ
- कोहरे की चादर में बदल गया पटाखों का धुआं
 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर शहर में दिवाली और परेवा की रात लोगों ने इस कदर आतिशबाजी की कि उसका असर अगले दिन शुक्रवार को भी नजर आया। प्रदूषित कणों की अधिकता की वजह से नेहरू नगर में लगे आईआईटी और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऑटोमेटिक पॉल्यूशन मीटर से रीडिंग मिलना ही बंद हो गई है। शहर पर धुएं की चादर छाई रही। शाम को ठंड बढ़ने के बाद यह और भी घनी हो गई। दिन भर आंखों में जलन होती रही।
विज्ञापन
Trending Videos

डेमो पिक
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय इकाई का अनुमान है कि दिवाली की रात 10 बजे तक एक्यूआई 800 के करीब रहा। परेवा की रात और शुक्रवार रात यह मात्रा 500-600 के बीच रहे होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक शाम चार बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक धुंध और कोहरे की वजह से भी प्रदूषण की स्थिति में इजाफा हो सकता है। इसकी वजह यह है कि कोहरे की नमी में प्रदूूषित कण हवा के साथ मिलकर बाहर नहीं जा पाएंगे। इससे शहर के ऊपर कोहरे और प्रदूषित कणों की मोटी परत जमी रहेगी।
विज्ञापन

डेमो पिक
यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि प्रदूषण मापक यंत्र पिछले दो दिन से खराब चल रहा है। इसकी वजह से रीडिंग लेना संभव नहीं है। यंत्र की जांच सोमवार को संभव हो पाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें