फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत से बढ़ी है वायु सेना की ताकत: पूर्व एयर चीफ मार्शल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। देश के पूर्व एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने कहा कि भारतीय वायु सेवा की ताकत और बढ़ी है। दूसरे देशों के आंकलन में पूरे विश्व में अब तीसरी सबसे ताकतवर वायुसेना बन गयी है। यह आत्म निर्भर भारत और मेक इन इंडिया के प्रयास से ही हो पा रहा है। आने वाले दिनों में ये और ताकतवर बनेगी। जनता कॉलेज बकेवर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने यहां संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय वायुसेना और ताकतवर बनेगी। अभी कई क्षेत्रों में काम हो रहा है। अब एनसीए मार्क टू आने वाला है। नेटवर्क एडवांस टेक्नोलॉजी स्पेस टेक्नोलॉजी पर भी काम चल रहा है। एआई की फील्ड में व साइबर टेक्नोलॉजी के काम से भारतीय वायुसेना और ताकतवर होगी। ऑपरेशन सिंदूर में यह चीज देखने को मिली है कि भारतीय वायुसेना की ताकत कितनी मजबूत है। ऑपरेशन सिंदूर में जिस तरह से भारतीय वायुसेना ने मिसाल कायम की है वह काबिले तारीफ है। अभी और क्षेत्र में काम हो रहा है जिससे भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ेगी। जिस तरह के नेटवर्क सेंसर और टारगेट को लेकर काम हो रहा वह दुनिया में एक दिन सबसे ताकतवर वायु सेवा की उपलब्धि प्रदान कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें