फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF के ऑपरेशनल अभ्यास को तैयार एक्सप्रेस-वे, जम्बो हरक्यूलस ने की लैंडिंग

Tue, 24 Oct 2017 11:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पिछले 15 दिनों से इन 15 लड़ाकू विमानों के जांबाज पायलट कड़ा अभ्यास कर रहे हैं
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कानपुर-लखनऊ के बीच भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान आज इतिहास रचेंगे। वायुसेना के कई लड़ाकू विमान यहां उतरेंगे और उड़ान भरेंगे। एक्सप्रेस-वे एेयर फोर्स के जंगी और वाहकवाहनों ने लैंडिंग शुरू कर दी है। गरुड़ कमांडो को लेकर मालवाहन जम्बो हरक्यूलस एक्सप्रेस वे रनवे पर उतर चुका है। आगरा एक्सप्रेस वे पर तीन किलोमीटर के रनवे पर पायलट जलवा बिखेरने को बेताब हैं। वायुसेना के अधिकारियों ने सोमवार देर शाम तक कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन


ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर सबसे पहले मालवाहक एएन-32एस लड़ाकू विमान कमांडो व अन्य सामग्री के साथ उतरेगा। मिराज, सुखोई, सी-130 लड़ाकू विमान भी लैंडिंग का अभ्यास करेंगे। उधर, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रूरी रसूलपुर, खंभौली व नवलजट्टापुर गांव के सामने मार्ग को बंद कर दिया है।  पिछले साल भी वायुसेना के 8 लड़ाकू विमानों ने इसी जगह एक्सप्रेस-वे पर और 2015 में मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज 2000 ने टच डाउन किया था। वैसे जिस जगह पर लड़ाकू विमान को टच डाउन कराया गया था वह एक तरह से आम सड़क के साथ रनवे भी है।  उसे खासतौर पर रनवे की तरह बनाया गया है कि वह लड़ाकू विमान का दबाव झेल सके। देश में ऐसा प्रयोग पहली बार 2015 में किया गया था, जब वायुसेना के मिराज लड़ाकू विमान ने किसी राजमार्ग पर टच डाउन किया था।
विज्ञापन


आगरा एक्सप्रेस-वे के जिस हिस्से पर लड़ाकू विमान जमीन को छुएंगे वहां दुनिया के सबसे घातक कमांडो गरुड़ की विशेष निगरानी होगी। मालवाहक विमान हरक्यूलिस ग्लोब मास्टर सुबह 10 बजे सबसे पहले एक्सप्रेस वे पर उतरेगा। वह गरुड़ कमांडो को उतारकर रवाना हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें