नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2019 के आवेदन फार्म में सुधार का मौका दिया है। जिन आवेदकों ने इस एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फार्म भरा है, वे अपने फार्म को चेक कर सकते हैं। अगर उसमें कहीं कुछ गलती हो गई हो तो आवेदक 31 जनवरी तक उसमें सुधार कर सकते हैं। एनटीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार अगर किसी छात्र के नाम की स्पेलिंग और अन्य सूचनाएं गलत हों तो उसमें अनिवार्य रूप से सुधार कर लिया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो छात्र को आगे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस बार यह परीक्षा पांच मई 2019 को देश भर में एक साथ होनी है।
एम्स एमबीबीएस 25 और 26 मई को
एम्स ने इस बार एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा कराने के लिए 25 व 26 मई की तिथि निर्धारित की है। परीक्षा के बाद 12 जून को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। वहीं, एम्स पीजी प्रवेश परीक्षा पांच मई को देश भर में एक साथ आयोजित की जाएगी। 10 मई को इसका परिणाम जारी कर दिया जाएगा।