फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स एमबीबीएस एंट्रेंस 27 को, एडमिट कार्ड जारी

Sun, 13 May 2018 03:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- 12 जून को जारी होगा परिणाम
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) ने एमबीबीएस कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एम्स एमबीबीएस एंट्रेंस एग्जाम 2018 का आयोजन 27 मई को होगा।
विज्ञापन


 एडमिट कार्ड एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimse&ams.org से परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से सुबह 6.30 बजे होगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। एम्स प्रवेश परीक्षा के जरिए छात्रों को नई दिल्ली, पटना, भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर, ऋषिकेश, रायपुर, गुंटूर, नागपुर स्थित एम्स संस्थानों में चल रहे एमबीबीएस कोर्स में दाखिला मिलता है। परिणाम 12 जून को घोषित होगा। 


- aiimse&am.org पर लॉग इन करें।
- download AIIMS MBBS admit card 2018 पर क्लिक करें।
- अपनी आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- एडमिट कार्ड आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा। डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले लें।


एम्स एमबीबीएस में शहर के पांच हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शिरकत करेंगे। परीक्षार्थियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। निम्स काकादेव के निदेशक नीतेश सिंह बताते हैं कि अब चूंकि परीक्षा का समय कम है इसलिए कोई भी नया विषय पढ़ने के बजाय पुराने को रिवाइज्ड करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें