फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईसीटीई ने कॉलेजों से कहा बने आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने उच्च शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालयों को आत्मनिर्भर होने के लिए कहा है। एआईसीटीई प्रमुख अनिल सहस्रबुद्धे द्वारा जारी पत्र में इंजीनियरिंग संस्थानों को एप्लीकेशन, नए प्रोडक्ट तकनीक बनाने को कहा है। बी लोकल बाय लोकल के सिद्धांत को पालन करते हुए इंजीनियरिंग कॉलेजों को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषण में आत्मनिर्भर बनने की सलाह को एआईसीटीई ने भी गंभीरता से लिया है। उन्होंने एक पत्र जारी करते हुए सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों से तकनीकी रूप से सक्षम इनोवेटिव आइडिया की खोज करने को कहा है। सेक्सी हालांकि इस लॉक डाउन में कई इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों ने अपने इनोवेटिव आइडिया से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। किसी ने सेंसर युक्त सैनिटाइजर बोतल, फेस मास्क सस्ती पीपीई किट जैसे कई प्रोडक्ट बनाए भी है। पत्र में साफ सीखें है कि छात्र अब केवल पास होने के लिए ना पड़े बल्कि अपनी पढ़ाई का कोई ना कोई प्रयोग ऐसा करें जो देश हित में काम आ सके एचबीटीयू के प्रति कुलपति प्रोफेसर मनोज शुक्ला ने कहा कि छात्र नवीन आइडिया के साथ आगे आएं उन्हें हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र ऐसे प्रयोग कर भी रहे हैं, जिसमें अच्छी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें