फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड डोनेशन में आईआईटीयंस का रिकॉर्ड

Mon, 01 Aug 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी ब्लड कनेक्ट और अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में लगे कैंप में रक्तदान करते स्टूडेंट। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी ब्लड कनेक्ट और अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में लगे कैंप में आईआईटी स्टूडेंटों ने ब्लड डोेनेशन का रिकॉर्ड बना दिया। रविवार को 355 स्टूडेंटों ने ब्लड डोनेट किया। एक दिन में इतना ज्यादा ब्लड डोनेशन यहां इससे पहले कभी नहीं हुआ था। पिछले साल एक दिन में 267 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ था। शनिवार को भी 183 स्टूडेंट ब्लड डोनेट कर चुके थे। दो दिनों में 538 यूनिट ब्लड डोनेट कर आईआईटी ने दो रिकॉर्ड बनाए।
विज्ञापन

ब्लड कनेक्ट की चारु बंसल और शुभम प्रकाश के नेतृत्व में दो दिनों तक चले ब्लड डोनेशन कैंप को लेकर स्टूडेंटों का उत्साह देखते ही बनता था। पहले दिन पांच और दूसरे दिन छह हास्टलों में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया था। सुबह से ही स्टूडेंट कैंप में पहुंच गए थे। चारु बंसल और शुभम प्रकाश ने कहा कि सभी स्टूडेंट काफी उत्साहित थे। सुबह 11 बजे शुरू कैंप शाम पांच बजे तक चला। ब्लड कनेक्ट के शुभम, रजत, क्षितिज, मोना, दीपक, मुकेश, प्रियदर्शिनी, दीप्ति, निकिता, विनीत, मयंक, ऋषिकेश, आशू का विशेष योगदान रहा। शहरी स्वास्थ्य मिशन की ओर से एसीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव के निर्देशन में डॉ. चंद्रभान सिंह, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, अमित कुमार यादव, सौरभ अवस्थी, शिशुपाल सिंह, अनुराग दास, जितेंद्र कुमार सिंह ने जांच में सहयोग किया। अमर उजाला फाउंडेशन की वालंटियर कृष्णा शर्मा और मंजरी गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें