फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फार्मेसी के क्षेत्र में एआई की भूमिका रहेगी महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फार्मेसी के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। भविष्य में होने वाले शोधों में एआई मददगार साबित हो सकता है। यह बात यूरोपीय देशों से आए फार्मेसी के वैज्ञानिकों ने कही। वे इम्पावरिंग हेल्थकेयर विद नॉवल ड्रग डिस्कवरीज इन्क्लुडिंग एआई एप्रोच विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन


नई दवाओं की खोज में एआई की भूमिका के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन मंधना स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में किया गया। इसमें प्रेमसिल मिलाडेंका, लुसीजा पेटरलिन मैसिक, फर्मांडो रिमियाओ, फिलिप बोरेटिंस्की आदि ने विचार व्यक्त किए। इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सचिव दादा बी पटेल ने भारतीय फार्मा उद्योग की वैश्विक भूमिका और नवाचार आधारित शोध की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर कार्डियोलॉजी की पूर्व निदेशक डॉ. विनय कृष्णा, इंडियन फार्माकोपिया कमीशन के सचिव डॉ. वी कलैसेलवन, एजूकेशन रेग्यूलेशन कमेटी, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. दीपेंद्र सिंह, डिप्टी ड्रग कंट्रोलर असीम साहू, एमपीजीआई के संयुक्त सचिव गौरव भदौरिया, प्राचार्य डॉ. विक्रम साहू, डॉ. अमित मिश्रा, गौरव दीक्षित, शालिनी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें