फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू में शुरू हुआ एआई सर्टिफिकेट कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में छह माह का “सर्टिफिकेट कोर्स इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर मीडिया” शुरू किया गया है। छह माह के इस सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 20 सीट निर्धारित की गई हैं। पाठ्यक्रम का शुल्क 10,200 रुपये है। यह कोर्स हाइब्रिड माध्यम से पढ़ाया जाएगा। कक्षाएं अपराह्न तीन से शाम पांच बजे के बीच संचालित होंगी। हाइब्रिड मोड में होने के कारण दूसरे शहरों और देश से कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने कहा कि एआई पत्रकारिता का विकल्प नहीं, बल्कि उसकी क्षमता बढ़ाने वाला माध्यम है। उन्होंने कहा कि कोर्स में तकनीक के साथ पत्रकारिता की विश्वसनीयता और नैतिकता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। ्र
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें