फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पानी की एक-एक बूंद बचाएगी यह 'अनोखी मशीन' WOGA SAVER

Wed, 04 Apr 2018 01:20 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- पानी बर्बाद किए बगैर धुली जाएगी बाइक और कार
- गुजैनी के अहिबरन ने बनाई वॉटर रिसाइकलिंग मशीन ‘वोगा’
- 100 फीसदी पानी बचाने और कई बार पानी की रिसाइकलिंग का किया दावा
- 5 अप्रैल को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह करेंगे वॉटर रिसाइकलिंग सर्विस स्टेशन का उद्घाटन
- 60 हजार में छोटी और डेढ़ लाख में बड़ी मशीन हो जाती तैयार
विज्ञापन
1 of 8
अहिबरन सिंह वर्मा ने बनाई है वोगा सेवर मशीन
पानी की बर्बादी रोकी जा सकेगी। एक-एक बूंद पानी को खर्च करने के बाद फिर से बचाया जा सकेगा। यह कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत है। एक अनोखी मशीन बनाकर इसे सच कर दिखाया है कानपुर के अहिबरन सिंह वर्मा ने। वर्मा ने तीन साल की कड़ी मेहनत से एक ऐसी वाटर रिसाइकलिंग मशीन का अविष्कार किया है जो 100 प्रतिशत पानी बचाती है।
 
विज्ञापन

2 of 8
वोगा सेवर मशीन
इस मशीन का ट्रायल वह अपने कारखाने में हर रोज करते हैं। कचड़े से भरा काला पानी भी इस मशीन से रिसाइकल होने के बाद बिल्कुल साफ-सुथरा होकर बाहर निकलता है। हालांकि यह पानी पीने योग्य नहीं होता लेकिन इस पानी से वाहनों के पुर्जे आसानी से धुले जा सकते हैं। अपने इस अविष्कार के बारे में अहिबरन बताते हैं कि साल 2015 में उन्होंने इस वोगा सेवर (वाश विदाउट वाटर लॉस) मशीन को बनाना शुरू किया था। वाटर रिसाइकलिंग मशीन को बनाने में एक लाख से ज्यादा का खर्च आया।
 
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री करेंगे वाटर रिसाइकलिंग सर्विस स्टेशन का उद्घाटन

3 of 8
वोगा सेवर मशीन
गुजैनी स्थित अहिबरन सिंह वर्मा के आवास पर बने वाटर रिसाइकलिंग सर्विस स्टेशन का उद्घाटन पांच अप्रैल को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ‘वोगा मशीन’ चलाकर करेंगे। अहिबरन के मुताबिक पानी की किल्लत को यह मशीन दूर करेगी। सर्विस स्टेशन में पानी की बर्बादी किए बगैर कार और मोटरसाइकिलों की धुलाई की जाएगी। इससे जमीन में पानी का लेवल बढ़ेगा और ग्लोबल वार्मिंग घटेगी। इस मशीन का कॉपी राइट कराया जा चुका है। 

‘धरती की आत्मा है मेरी मशीन वोगा सेवर’ 

4 of 8
अहिबरन सिंह वर्मा ने बनाई है वोगा सेवर मशीन
यह वाटर रिसाइकलिंग मशीन ‘वोगा सेवर’ कचड़े युक्त (जला डीजल, मिट्टी का तेल) काले पानी को कुछ ही मिनटों में रिफाइंड  कर देती है। पानी-तेल को अलग-अलग कर साफ करने के बाद टोटी के जरिए बाहर फेंक देती है।  अहिबरन का दावा है कि मेरी वोगा सेवर मशीन सिर्फ मशीन ही नहीं धरती की आत्मा है। इससे 100 फीसदी जल प्रदूषण को रोका जा सकेगा। मिट्टी के तेल से मशीनों के गंदे पुर्जे साफ करने के बाद पानी और मिट्टी का तेल अलग किया जा सकता है। इसमें मेंटिनेंस चार्ज बिल्कुल भी नहीं आता। एक साल पुराना गंदा पानी भी यह ऑटोमैटिक मशीन साफ कर देती है। इस मशीन के द्वारा खर्च किया हुआ पानी फिर से वापस आ जाता है। इस मशीन से गंगा प्रदूषण को आसानी से रोका जा सकेगा। इस मशीन का नाम उसके द्वारा होने वाले कामों की वजह से‘वोगा सेवर’ रखा गया है। इससे केवल पानी ही नहीं खर्च हुए तेल को भी बचाया जा सकता है।
 
विज्ञापन

WOGA SAVER मशीन का अर्थ

5 of 8
वोगा सेवर मशीन
W-पानी बचाने के लिए हजारों बार पानी का रिसाइकिलिंग (Water saver recycling of water thousands of time)
O- 100त्न सफाई तेल की बचत  (Oil saver 100% saving of cleaning oil)
G- तेल गंगा के जल में मिश्रित नहीं होगा (Ganga saver! oil will be not mixed in Ganga water)
A- वातावरण के लिए लाभदायक (Air saver! Atmosphere eco friendly)
 
विज्ञापन

प्रोफाइल:-

6 of 8
अहिबरन सिंह वर्मा
नाम: अहिबरन सिंह वर्मा
जन्म: 14 मई 1956, तिर्वा-कन्नौज
शिक्षा: मैट्रिकुलेशन साइंस साइड सेकेंड डिवीजन 1971
उपलब्धियां: सिक्स स्ट्रोक हाइब्रिड बाइक (धुएं से चलने वाली बाइक), वाटर टेक्नलॉजी से पेट्रोल फ्री बाइक बनाई,  वाटर रिसाइकलिंग मशीन ‘वोगा सेवर’ बनाई 
पेशा: इंडस्ट्रियल जनरेटर इंजन रिपेयरिंग, पावर स्टेरिंग और टर्बो चार्जर के डीलर  
 
पानी बचाने को थ्री आर कॉसेप्ट पर काम करेगा नगर निगम
पांच अप्रैल को कानपुर नगर निगम की ओर वाहन धुलाई केंद्र बंद करने के आदेश का असर इस सेंटर पर नहीं पड़ेगा। नगर आयुक्त का कहना है कि यह सर्विस सेंटर थ्री आर कॉसेप्ट पर काम करेगा। इसलिए इस सर्विस सेंटर पर रोक नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि पानी बचाने को नगर निगम थ्री आर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) कॉसेप्ट पर काम करेगा। कम से कम पानी प्रयोग, पानी को दुबारा प्रयोग करने और कई चक्र तक एक ही पानी के प्रयोग के तौर-तरीके औद्योगिक और कृषि क्षेत्र में प्रयोग किए जाएंगे।
यूनाइटेड नेशन्स सेंटर फॉर रीजन डवलपमेंट (यूएनसीआरडी) थ्री आर कॉसेप्ट पर काम करता है। इसमें पानी के संरक्षण पर काम होता है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि यूएनसीआरडी इंदौर में नौ से 12 अप्रैल तक कार्यशाला आयोजित कर रहा है। इसमें कई देशों के प्रतिनिधि आएंगे। कार्यशाला में मेयर और नगर आयुक्त को भी बुलाया गया है। यह लोग कार्यशाला में थ्री आर कॉसेप्ट के बारे में जानकारी लेकर आएंगे। इसे शहर में प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे काम करती है ये मशीन

7 of 8
वोगा सेवर मशीन
- अहिबरन ने बताया कि मिट्टी, पानी और ऑयल तीनों में आपेक्षित घनत्व का अंतर होता है। इसी इंजीनियरिंग का संशोधन करके इस मशीन के जरिए एक नया रूप दे दिया है। मशीन में जाते ही मिट्टी, पानी और ऑयल अलग-अलग हो जाता है। मैकेनिकल सैपरेटर से मशीन में लगी दूसरी मोटर साफ पानी प्रेशर के साथ बाहर कर देती है।
- यह मशीन फैक्ट्रियों, घरों और ऑटोमोबाइल के काम की है। छोटी मशीन बेंच वर्क के लिए 60 हजार रुपये और कार, ट्रक, मोटरसाइकिल की धुलाई के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये में तैयार हो जाएगी। छोटी मशीन का साइज 4 बाई 2.5 और ऊंचाई दो फिट रहेगा।
- बड़ी मशीन के लिए 10 बाई 6 साइज, 4 फिट की ऊंचाई है। छोटी मशीन पानी सहित 50 किलोग्राम वजन की है जिसमें चार सौ लीटर पानी होता है। बड़ी मशीन लगभग दो सौ किलो की है जिसमें तीन हजार लीटर पानी आता है। बड़ी मशीन में 2.2 किलोवाट की मोटर है। साथ ही एक मोटर 1.5 एचपी की है जो नीचे से पानी उठाकर सिस्टम में देती है। आधा-आधा हार्स पॉवर की मोटर प्रेशर स्प्रे के लिए लगाई गई है।  
विज्ञापन

8 of 8
अहिबरन सिंह वर्मा ने बनाई ये हाइब्रिग बाइक
- ऑटोमोबाइल में पुर्जे मिट्टी के तेल (क्लीनिंग ऑयल) से साफ करते हैं। इस मशीन के प्रयोग से यह तेल 100 प्रतिशत वापस हो जाता है और पानी भी। उसे बार-बार रिसाइकिल करते हैं। केमिकल कोई नहीं लगता है न ही कोई फिल्टर लगता है।
- बिजली सिर्फ प्रेशर बनाने के लिए लगती है। साफ करने के लिए बिजली नहीं लगती है क्योंकि आपेक्षित घनत्व का अंतर पानी और ऑयल को अलग कर देता है और प्रेशर मशीन दोनों को अलग कर देती है।  यह एक छोटा प्लांट है तमाम लोग अगर पानी का दोबारा प्रयोग करना चाहते हैं उनके लिए ये मशीन लाभदायक है।
- अहिबरन ने अपने गुजैनी स्थित आवास पर वाटर रिसाइकलिंग सर्विस स्टेशन बनाया है जिसमें वोगा सेवर मशीन लगाई गई है। इस सर्विस सेंटर में कार, बाइक और स्कूटर को बिना पानी बर्बाद किए धोया जा सकेगा। मोटर साइकिल का 60 रुपये और कार के लिए 300 रुपये धुलाई का चार्ज लिया जाएगा।
- अहिबरन ने जो सिक्स स्ट्रोक हाईब्रिड बाइक बनाई है। उसका पेटेन्ट नंबर 201711017778 है। अहिबरन ने अपनी दोनों बाइकों और वाटर रिसाइकलिंग मशीन की जांच पड़ताल के लिए डेढ़ साल पहले तत्कालीन जिलाधिकारी रोशन जैकब को आवेदन किया था। अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी है।    
- इसमें मेंटीनेंस चार्ज बिल्कुल भी नहीं आता। एक साल पुराना गंदा पानी भी यह ऑटोमैटिक मशीन साफ कर देती है। इस मशीन द्वारा खर्च किया हुआ पानी फिर से वापस मशीन में बने छिद्रों से आ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें