फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रंजिश के चलते कृषि अधिकारी ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुत्र की मौत पिता की हालत गंभीर

Tue, 30 Jul 2019 12:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा जिले की सरहद पर बसे मध्य प्रदेश के कस्बा हरपालपुर में पुरानी रंजिश के चलते कृषि विस्तार अधिकारी ने पिता-पुत्र पर लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिससे पुत्र की मौके पर मौत हो गई जबकि पिता को गंभीर हालत में सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जनपद के ग्राम घुटई निवासी राकेश निरंजन पिछले करीब 20 साल से मध्य प्रदेश में कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर नौकरी कर रहा है। उसने अपना आवास जनपद छतरपुर के कस्बा हरपालपुर के राजा कालोनी में बनवा लिया है। मौजूदा समय में उसकी तैनाती नौगांव जनपद छतरपुर में है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

आठ माह पहले पड़ोसी धर्मेंद्र ने कृषि विस्तार अधिकारी राकेश निरंजन पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। तभी से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। शनिवार की रात को धर्मेंद्र राजा कालोनी में अपने दरवाजे के पास घूम रहा था। तभी कृषि विस्तार अधिकारी ने उस पर रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे धर्मेंद्र (23) की मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकले धर्मेंद्र के पिता मूलचंद्र (45) के कंधे में गोली लगने से वह गंभीर रूप सज घायल हो गया। मूलचंद्र ने घटना की रिपोर्ट कृषि विस्तार अधिकारी राकेश सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज करा दी है। पुलिस ने कृषि विस्तार अधिकारी को रिवाल्वर सहित गिरफ्तार कर लिया है। शेष अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें