फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आगरा, सैफई और कानपुर मंडल ने जीते प्रदेश विद्यालयीय क्रिकेट के खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रदेशस्तरीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीनों वर्गों के फाइनल में आगरा, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज और कानपुर मंडल की टीमों ने जीत दर्ज की। अंडर-14 में आगरा, अंडर-17 में सैफई और अंडर-19 वर्ग में कानपुर मंडल की टीमें चैंपियन बनीं।
विज्ञापन

क्राइस्टचर्च मैदान पर खेले गए अंडर-14 वर्ग के फाइनल में वाराणसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 119 रन बनाए। जवाब में आगरा की टीम ने दो विकेट खोकर 14.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं, राष्ट्रीय मैदान किदवईनगर में हुए अंडर-17 वर्ग के फाइनल में गोरखपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 76 रन बनाए। जवाब में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने 9.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी तरह, फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए अंडर-19 वर्ग के फाइनल में कानपुर मंडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में चार विकेट पर 108 रन बनाए। जवाब में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम 90 रन पर सिमट गई। कानपुर मंडल ने 18 रन से मुकाबला जीतकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एडी बेसिक शिवेंद्र सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें