शमसाबाद। चोराें ने दो मकानों से लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ली। पुलिस को तहरीर दी।
थाना क्षेत्र के गांव छिछौनापुर निवासी मेघनाथ बुधवार की रात घर के पास बने जानवरों के हाते में सो रहे थे। मकान में ताला लगा हुआ था। रात कोहरा होने के कारण चोर मेनगेट का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए और बक्सों
और अलमारी से सोने चांदी के जेवर और नगदी निकाल ले गए। गुरुवार की सुबह जब मेघनाथ घर पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। मेघनाथ ने बताया कि चोर उसके यहां से उसके जेवर और उसकी बेटी सरोजनी के जेवर चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत करीब 1.25 लाख रुपये है। वहीं, कुछ दूरी पर डॉक्टर अतर सिंह के सूने पड़े
मकान का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए और हजारों का माल चुरा लिया। गांव के लोगों ने बताया कि अतर सिंह जलालाबाद शाहजहांपुर में अपना क्लीनिक और मेडिकल स्टोर खोले हुए है। वहीं पर परिवार के साथ रहते है।
दो मकानों से लाखों के जेवर नगदी चोरी
पुलिस को दी गई तहरीर, नहीं लिखी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो