आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार को तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की टीम मौके पर पहुंची।
घटना उन्नाव जिले के लोधाटीकुर गांव के पास की है। यहां लखनऊ के आलमनगर निवासी दिवाकर शर्मा (25) अपने मित्र आकाश सिंह (27) के साथ अपनी कार से दिल्ली थे। कार लखनऊ निवासी व्योम शर्मा (24) चला रहे थे। हादसे में तीनों बाल-बाल बच गए। घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।