फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश से गिरी विचित्र चीज, देखकर लोग हुए हैरान, फिर मचा हड़कंप

Wed, 08 Mar 2017 01:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- पुलिस ने ड्रोन कब्जे में लेकर शुरू की जांच
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में रविवार को आकाश से एक विचित्र चीज गिरी। इसके बाद घटनास्थल पर इस विचित्र चीज को देखने के लिए भीड़ जुट गई। सब इसे देखकर हैरान परेशान से दिखे। फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ...
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वहां पर हड़कंप मच गया। आकाश से गिरी इस विचित्र चीज में हरकत हुई जिसके चलते वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया और भीड़ को वहां से हटाया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
इस विचित्र चीज को लेकर इलाके में चर्चा हो रही है। लोग उड़न तस्तरी जैसी बाते करते दिखे। तो कुछ लोग इसके बारे में सवाल करते हुए नजर आए। कुल मिलाकर यह विचित्र वस्तु सबकी परेशानी का सबब बन गई है।
 

4 of 5
डेमो पिक
लोगों ने बताया जब यह चीज आसमान से नीचे गिरी यह बहुत तेज चमक रही थी। कुछ लोगों ने कहा यह ड्रोन भी हो सकता है। फिलहाल, इस विचित्र वस्तु के बारे में मालूम नहीं चल पाया है। यह सवाल ही बन कर रह गया है कि आसमान से आखिर गिरा क्या है। दरअसल, पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं बता रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
लोगों ने यह भी बताया, जैसे ही यह चीज जमीन पर आकर गिरी हड़कंप मच गया। रविवार की शाम 7 बजे कही से उड़ता हुआ एक ड्रोन पक्का तालाब के वैष्णवी मैरिज गार्डन में गिर गया।

हालांकि वहां कोई विवाह समारोह नहीं था। सिर्फ मैरिज होम के कर्मचारी ही मौजूद थे। अचानक गिरी ड्रोन जैसी आकृति लोगों में कौतूहल का विषय बन गई। 

इसे लेकर लोग भयभीत हो गए। लोगों ने बताया कि ये काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था और अचानक नीचे गिर गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीवाराम वहां पहुंचे। इस वस्तु को साथ ले गए। उन्होंने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें