बैठक में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी व विद्युत के अनुपस्थित होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट शाम चार बजे से रात 12 बजे तक सतर्क रहें। सभी एसडीएम आय, मूल निवास व जाति प्रमाणपत्र प्राथमिकता से जारी करें।
किस जनपद के कितने हैं अभ्यर्थी
अग्निवीर की भर्ती के लिए एक लाख 13 हजार 41 युवाओं ने पंजीकरण किया है। इसमें फर्रुखाबाद के 11,139, शाहजहांपुर के 10,452, बहराइच के 6259, बलरामपुर के 2702, बरेली के 15,657, बदायूं के 12,117, हरदोई के 14,044, लखीमपुर के 3177, लखीमपुर खीरी के 9260, पीलीभीत के 7761, संभल के 8070, श्रावस्ती के 1401, सीतापुर के 11,212 युवा शामिल हैं।
अग्निवीर भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए मांगी 50 बसें
अग्निवीर सेना भर्ती में आने वाले युवाओं की सहूलियत के लिए स्थानीय डिपो ने क्षेत्रीय कार्यालय से 50 अतिरिक्त बसें मांगी हैं। भीड़ से निपटने के लिए रोडवेज प्रशासन अलर्ट है। फतेहगढ़ स्थित सेना की छावनी में 19 अगस्त से 15 सितंबर तक अग्निवीर की भर्ती होगी। इसमें 1.13 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे।
सेना ने करीब आठ हजार अभ्यर्थी प्रतिदिन बुलाए हैं। इन अभ्यर्थियों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने कमर कस ली है। एआरएम आरसी यादव ने क्षेत्रीय कार्यालय इटावा से 50 अतिरिक्त बसों की मांग की है। कहा कि जरूरत पड़ने पर उन बसों का उपयोग किया जाएगा।
बस स्टैंड से रोजाना प्रदेश के लगभग 20 से अधिक डिपो की 286 बसों का आवागमन होता है। इन बसों को भी समय से संचालित करने की व्यवस्था की जा रही है। एआरएम ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को दिक्कत न हो, इसके लिए तैयारी की जा रही है। जिस मार्ग के अधिक यात्री होंगे, उस पर बस भेजी जाएगी।
युवाओं की सहूलियत को रेलवे तैयार
स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य ने बताया कि जो भी युवा आएंगे, उन्हें भर्ती स्थल तक पहुंचने के लिए सूचना प्रसारित की जाती रहेगी। स्टेशन पर सभी सुविधाएं दुरुस्त रहेंगी। प्रशासन के निर्देश का पालन होगा।
प्रमुख छह मार्गों पर चलने वाली बसें
फर्रुखाबाद-आगरा - 86
फर्रुखाबाद-दिल्ली - 58
फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर - 41
फर्रुख्राबाद-बरेली - 43
फर्रुखाबाद-लखनऊ/हरदोई - 34
फर्रुखाबाद-कानपुर - 24