ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों में धांधली करने की शिकायत पर
शाहजहांपुर निनाया पहुंचे प्रभारी उपकृषि निदेशक ने मनरेगा, इंदिरा आवास,
राज्य वित्त आदि से खर्च किए गए धन का स्थलीय सत्यापन किया। सत्यापन के
दौरान पहली नजर में ही अनियमितताएं खुलकर सामने आई हैं। ग्राम प्रधान
पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
सरवनखेड़ा
विकासखंड के शाहजहांपुर निनाया गांव निवासी लालजी शुक्ला ने पूर्व में
जिलाधिकारी से सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत ग्राम प्रधान अकील अहमद पर
आरोप लगा दर्ज कराई थी। इसी मामले में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान पर लगे
आरोपों की जांच कराई जा रही है।
ग्राम प्रधान द्वारा वर्तमान पंचवर्षीय
योजना में अभी तक खर्च किए गए मनरेगा धन का विवरण, इंदिरा आवास व राज्य
वित्त आयोग के रुपयों का हिसाब लेना शुरू कर दिया है। इसी मामले में सोमवार
को जांच के लिए प्रभारी उपकृषि निदेशक रामसजीवन निनाया गांव पहुंचे।
देर
शाम जांच कर लौटे उपकृषि निदेशक ने बताया कि प्रथम दृष्टया में इंदिरा आवास
में गड़बड़ी पाई गई है। अभी और जांच होना बांकी है। जांच पूरी होने के बाद
रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।