फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो-दो लाइनों के बाद दो घंटे में इलाज का पर्चा आया हाथ

विज्ञापन
फोटो 24:::भीड़ के चलते दिव्यांग काउंटर पर पर्चा बनवाते सामान्य मरीज। संवाद
विज्ञापन
इटावा। रक्षाबंधन पर दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार सुबह जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ लग गई। महिलाओं व पुरुषों की दो-दो लाइन लगने के बाद भी भीड़ थी कि कम होने का नाम नहीं ले रही थी। मरीजों व तीमारदारों के बीच पर्चा बनवाने के लिए जमकर धक्का-मुक्की हुई। यह देख जिला अस्पताल प्रशासन को होमगार्ड की ड्यूटी लगानी पड़ी। वहीं, सामान्य लोगों ने दिव्यांग काउंटर पर लगकर पर्चे बनवाएं। दो-दो घंटे बाद लोगों के हाथ में इलाज का पर्चा आया। कई लोग तो भीड़ देखकर ही बिना इलाज मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार को डॉ. बीरआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह होते ही मरीजों की भीड़ लग गई। सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक 1390 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। इसमें 346 मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार व वायरल के पहुंचे। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद 141 मरीजों की जांच करवाई। इसके बाद उनके दवा लिखी। साथ ही बदलते समय में सावधानी बरतने की सलाह दी।
जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर महिला व पुरुषों की दो-दो लाइनें लगवाई गई थी। भीड़ इतनी अधिक थी कि कुछ लोगों ने साइड से पर्चा बनवाने की कोशिश की। इससे लाइन में लगे लोगों से उनकी तीखी झड़प होने लगी। कई बार मारपीट की नौबत आ गई। हालांकि होमगार्डों ने समझाकर उन्हें शांत करवाया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं सामान्य काउंटर पर अधिक भीड़ होने के बाद कई सामान्य मरीज दिव्यांग काउंटर की लाइन में लग गए। इससे यहां महिला व पुरुषों की भीड़ बढ़ गई। पंजीकरण में इतनी अधिक भीड़ दिखी कि लोगों को गर्मी से बुरा हाल हो रहा था। इसकी वजह से कई लोग बिना पर्चा बनवाएं ही बाहर निकल गए।
पंजीकरण काउंटर में लाइन में लगकर मरीज जब डॉक्टर के यहां पहुंचे तो यहां भी मरीजों की भीड़ लगी थी। इससे मरीजों को यहां दिखाने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। डॉ. रितिक गुप्ता ने बच्चों के साथ अन्य मरीजों को भी देखा।


थाना इकदिल के ग्राम बिरारी निवासी दुर्गेश ने बताया कि बच्चे के पेट में दर्द थी। उसे दिखाने सुबह नौ बजे अस्पताल आ गए थे। उन्होंने बताया कि 11 बजे गए है लेकिन भीड़ की वजह से अभी तक पर्चा नहीं बन पाया है।

ब्लॉक महेवा के लालपुर निवासी दीपक ने बताया कि मां के पेट में गांठ है इसलिए उनके अक्सर दर्द रहता है। सुबह अस्पताल आ गए थे। दर्द के बाद भी लाइन में लगे एक घंटा हो गया लेकिन पर्चा नहीं बन सका है। भीड़ व गर्मी की वजह से हालत खराब हो रही है।

रक्षाबंधन के बाद सोमवार को अचानक मरीजों की भीड़ बढ़ गई थी। मरीजों को लाइन में लगवाने के लिए जिला अस्पताल में तैनात पूर्व सैनिक व होमगार्ड की ड्यूटी लगा दी गई थी। ताकि कोई अव्यवस्था न रहे। सभी का एक-एक करके पर्चा बनाया गया।
विज्ञापन

-डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस पुरुष जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें