फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सब्जियों के बाद अब सातवें आसमान में पहुंची दाल की कीमतें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सब्जियों के दाम बढ़ने के बाद अब दालों के दामों में भी उछाल आया है। व्यापारियों का कहना है कि चने की पैदावार मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में होती है। शुरुआती दौर में मांग कम होने के चलते दाम कम होते हैं। जुलाई और अगस्त में मांग अधिक बढ़ने से रेट भी बढ़ने लगते हैं।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई से मध्यमवर्गीय व आर्थिक स्थिति कमजोर वाले परिवारों की थाली से दाल गायब होने लगी है। ऐसे परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। जिले के बाजारों में 15 दिनों में अरहर और चना दाल की कीमत में 10 से 15 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। फिलहाल अरहर दाल थोक में 150 से लेकर 160 रुपये और चना दाल 70 से 75 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि खुदरा बाजार में अरहर दाल 160 से लेकर 170 रुपये व चना दाल 75 से 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
व्यवसायियों के अनुसार अरहर दाल की कीमत खुदरा में पौने दो सौ रुपये तक होने की संभावना है। चना दाल की भी खुदरा में कीमत बढ़ेगी। वैसे मसूर व मूंग की दाल में मामूली वृद्धि हुई है। जिले के थोक व खुदरा व्यवसायी राजू गुप्ता ने बताया कि इस साल अरहर व चना की कम पैदावार होने से कीमत में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें