आज के बाद कागज के टुकड़े हो जाएंगे ये नोट
500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बदलने का अंतिम दिन 31 मार्च है। आरबीआई से पुराने नोट बदले जायेंगे। आज के बाद यह नोट कागज के टुकड़े हो जाएंगे। इसी के साथ-साथ 2014-15 का आयकर जमा करने का अंतिम दिन है। टीडीएस रिटर्न फाइल करने का भी इस अवधि का अंतिम दिन है। आज के बाद न तो आयकर विभाग उनके नक्शे स्वीकृत करेगा, बल्कि उन्हें पैनाल्टी देनी होगी। वित्तीय वर्ष 2016-17 31 मार्च को समाप्त होने जा रहा है। रिर्टन फाइल करने, नोट बदलने, मैनुअल कुकिंग गैस की बुकिंग सहित अन्य काम निपटा लें।
फर्रुखाबाद आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश दीक्षित के अनुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का पैसा वापस करने के लिए 31 मार्च के बाद आवेदन नहीं होगा। यदि वह नियमत: 31 मार्च तक आवेदन करते हैं तो 100 रुपये में 50 रुपये पैनाल्टी पड़ेगी और 25 रुपये का भुगतान तुरंत दे दिया जाएगा और 25 रुपये का चार साल के लिए बांड भरा जाएगा। यह सभी धनराशि सरकार की हो जाएगी।
कुकिंग गैस की बुकिंग भी आनलाइन 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। मैनुअल बुकिंग का काम बंद हो जाएगा। गोदी गैस एजेंसी के मालिक बबलू ने बताया कि नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के कारण पिछले कार्य नहीं हो सकेंगे। इसलिए जो मैनुअल बुकिंग कराना चाहते हैं वे 31 मार्च को करा लेें। वहीं, जिलापूर्ति अधिकारी मोहम्मद आमिर खां ने कहा कि सभी उचित दर विक्रेता ऐसे राशनकार्ड धारकों की आधार संख्या की फीडिंग 31 मार्च तक करा दें। जिन राशनकार्ड धारकों की आधार संख्या की फीडिंग नहीं होगी। उनको विभागीय बेवसाइट से हटा दिया जाएगा। अंत्योदय/पात्र गृहस्थी को पात्रता के आधार पर सूची में शामिल कर लिया जाएगा। इसके लिए कोटेदार जिम्मेदार होंगे।