फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेटे के तिलक समारोह के बाद पिता ने फंदा लगा दी जान

Tue, 29 Apr 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के गड़रियनपुरवा में बेटे का तिलक समारोह होने के बाद गांव के बाहर पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह शव घर से 500 मीटर दूर स्थित खेत में बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

गड़रियनपुरवा निवासी रामगोपाल (65) किसान थे। साेमवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर शादी वाले परिवार में मातम छा गया। बेटे संजय ने बताया कि रविवार को छोटे भाई रत्नेश का तिलक कार्यक्रम था। जिसमें नाते-रिश्तेदारों के साथ हंसी-खुशी रश्में निभाई गई थी। मंगलवार को भाई की बरात औरैया जिले के बिधूना बटहा जानी है। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी थी।
रात में पिता खाना खाकर सो गए। सुबह उनका शव लटके होने की जानकारी हुई। परिजन मौत का कोई कारण नहीं बता पाए। अनहोनी से पत्नी सावित्री, बेटे संजय, रत्नेश, बेटी प्रीति रो-रोकर बेहाल है। रसूलाबाद थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें