तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाकर शांत कराया। साथ ही, जल्द से जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
ये था पूरा मामला
पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी संजय सिंह का पुत्र युवराज (17) 12वीं का छात्र था। बृहस्पतिवार शाम वह पाली कस्बे के मोहल्ला बिरहाना में निर्माणाधीन पुलिस चौकी के पास खड़ा था। इसी दौरान उसके परिचित का एक किशोर आया।
सीने में तमंचे से गोली मार दी
पांच दिन पहले एक किशोरी को लेकर हुए विवाद में दोनों के बीच फिर नोकझोंक हुई। इस दौरान किशोर ने युवराज के सीने में तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने के बाद लगभग 100 मीटर तक युवराज भागा और फिर गिर पड़ा। इसी बीच उसका एक दोस्त वहां पहुंचा।
डॉक्टर और फार्मासिस्ट नहीं मिले
उसने पुलिस को सूचना दी और घायल को लेकर पीएचसी पाली पहुंचा। वहां डॉक्टर और फार्मासिस्ट नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस भी खोजी, लेकिन एम्बुलेंस भी नहीं थी। पुलिस अपने वाहन से घायल को सीएचसी सवायजपुर ले गई, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देर शाम युवराज की मौत हो गई।