फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस के निरीक्षण के बाद डॉक्टर हुए नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सीएमएस ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी डॉक्टर मौजूद मिले। ठीक एक घंटे बाद कई डॉक्टर अपने कमरों से नदारद हो गए। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ा। मरीजों ने बताया कि वह करीब दो घंटे तक डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता ने बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमएस ने बताया कि सभी डॉक्टर मौके पर मौजूद रहे। वहीं विभागीय सूत्रों ने बताया कि अधिकांश डॉक्टर व कर्मी नदारद मिले। करीब 10:30 बजे जिला अस्पताल में चेस्ट फिजीशियन डॉ. अवधेश कटियार व डॉ. एके सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज निगम अपने कमरों से नदारद रहे।
इससे उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को परेशान होना पड़ा। रूरा से पहुंची सुनीता, कमलेश आदि का कहना है कि वह सुबह से डॉक्टरों का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद भी उनके न आने पर वापस जाना पड़ा। सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता का कहना है कि निरीक्षण के दौरान सभी डॉक्टर अपने कक्ष में बैठे थे। इसके बाद वह डीएम की बैठक में चले गए। इसके बाद डॉक्टर कहां चले गए इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें