फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माँ की लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद, बेटा पुलिस की हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 06 Oct 2017 08:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विक्षिप्त को घेरे खड़ी पुलिस व लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर में सरीला कस्बे के मांझखोर मोहल्ले में सेवानिवृत एएनएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव विस्तर पर पड़ा मिला। वह मानसिक रूप से  बीमार बेटे के साथ रहती थी। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए बेटे को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


मांझखोर मोहल्ला निवासी चंद्रकांत विश्वकर्मा की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उसका बड़ा बेटा सूरज व मंझला बेटा मूलचंद्र का परिवार मौदहा कस्बे में रहता है। इसमें पिछले साल सूरज की भी मौत हो चुकी है, जबकि मूलचंद्र ट्रैक्टर एजेंसी में काम करता है। छोटा बेटा अविवाहित देवकरन मानसिक रूप से बीमार बताया जाता है और वह अपनी मां शिवरानी (70) के साथ रहता था।

 
विज्ञापन

मानसिक रूप से विक्षिप्त देवकरन - फोटो : अमर उजाला
शिवरानी एएनएम पद से सेवानिवृत्त थी। वह गुरुवार सुबह से लेकर देर शाम तक नहीं दिखी। इस पर पड़ोसियों ने देवकरन से पूछा तो उसने आंगन में गिरकर अचेत होने की जानकारी दी। यह भी कहा कि वह अपनी मां को आंगन से उठाकर कमरे में लिटा दिया है। इस पर लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो शिवरानी मृत पड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

सरीला पुलिस चौकी प्रभारी कंबोद सिंह का कहना है कि वृद्धा की मौत का कारण अभी उजागर नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। पड़ोसियों ने हत्या की आशंका जताई है। आशंका है कि बेटा आक्रोश में आकर गला दबा दिया हो और मौत हो गई हो।  अन्य परिजनों को भी बुलाया गया है। हत्या की आशंका के चलते देवकरन को हिरासत में ले लिया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें