फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल बाद बंधी भूखंड मिलने की आस

Sun, 10 Jul 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /कानपुर
विज्ञापन
समस्या सुनतीं केडीए उपाध्यक्ष जयश्री भोज व अन्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
2007 में रामबाबू को जवाहरपुरम योजना में 450 वर्गमीटर का भूखंड आवंटित हुआ था। बाद में उनके प्लाट की जमीन का मामला कोर्ट चला गया। 9 साल से वह केडीए के चक्कर काट रहे थे। समाधान शिविर में केडीए वीसी जयश्री भोज ने इस योजना में सृजित हो रहे नए ब्लॉक में विशेष रूप से 450 वर्गमीटर का प्लाट निकालने के आदेश सीएटीपी को दिए।
विज्ञापन


यहां अधिकतम 200 वर्गमीटर के ही प्लाट काटे जा रहे हैं। नौ साल बाद प्लाट मिलने की आशा बंधने पर रामबाबू का चेहरा खिल उठा। केडीए के समस्या समाधान शिविर में दूसरे दिन शनिवार को परेशान आवंटियों की संख्या और बढ़ गई। शिविर के पहले दिन जहां 412 लोगों ने समस्याएं दर्ज कराईं थीं, वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा 582 हो गया। अधिकारियों ने मौके पर 48 समस्याओं का निस्तारण किया गया। बाकी समस्याओं के निस्तारण के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है।

रविवार को भी शिविर जारी रहेगा।शिविर में वीसी के अलावा सचिव केपी सिंह, अपर सचिव पीके सिंह, वित्त नियंत्रक वीके लाल, मुख्य अभियंता वीके गोयल, सरवत अली, स्वराज गांगुली समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 मिला समाधान
बर्रा-2 योजना में ईडब्ल्यूएस भवन की रजिस्ट्री के लिए गोविंद राम बीते कई वर्षों से केडीए के चक्कर काट रहे थे। शनिवार को रजिस्ट्री का मसौदा तैयार हो गया। बर्रा-7 स्थित भूखंड संख्या बी-137 के कब्जे के लिए सुषमा भदौरिया बीते 10 साल से भटक रहीं थीं। अधिशासी अभियंता जोन-3 को कब्जा दिलाने का पत्र भेजा गया।

बर्रा-6 स्थित भूखंड संख्या-एल 4/7 (एलआईजी) के कब्जे के लिए विनय कुमार केडीए के चक्कर लगा रहे थे। उन्हें तत्काल कब्जा पत्र जारी कर दिया गया। तात्याटोपे नगर स्थित एलआईजी भूखंड संख्या एल-18  का नामांतरण उपेंद्र कुमार के नाम कर दिया गया। प्रमोद कुमार अवस्थी, भवन संख्या 469, अर्रा बिनगवां, अशोक कुमार अरोड़ा, मौरंग मंडी को उनके बकाया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें