कन्नौज में अधिवक्ताओं द्वारा लेखपालों के साथ किए गए जानलेवा हमले के विरोध में तहसील महोबा में लेखपालों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान लाउडस्पीकर लगाकर अधिवक्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज वकीलों ने लेखपालों के धरना स्थल पर पहुंचकर लेखपालों के खिलाफ नारेबाजी की।
उधर लेखपाल भी नारेबाजी करने लगे। जिससे अधिवक्ता और लेखपालों में जमकर नोकझोंक हुई। मामला बढ़ते देख लेखपालों ने फोर्स बुला ली। पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने दोनों पक्षों को एसडीएम के कक्ष में बुलाकर मामला शांत कराया।