फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता एएन-32 विमान का नहीं लगा सुराग, परेशान हैं कपिलेश के परिजन

Sat, 08 Jun 2019 11:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
असम, जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के लिए उड़ान भरने वाले वायु सेना के एएन-32 विमान का पता न लग पाने से उसमें सवार वारंट अफसर कपिलेश मिश्रा के परिजन भी परेशान हैं। परिजन वायु सेना मुख्यालय और जनसंचार माध्यमों से लगातार लापता विमान की खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन


कानपुर के बिल्हौर में चौबियाना उत्तरीपुरा के मूल निवासी कपिलेश वायु सेना में वारंट अफसर हैं, और बीते दिनों जोरहाट से उड़ान भरने वाले माल वाहक विमान में सवार थे। वायु सेना, इसरो के सर्च ऑपरेशन के बाद भी विमान का पता न लग पाने को लेकर परिजनों की आशंका गहराती जा रही है।

स्थानीय लोग विमान को विरोधी देशों द्वारा गिराए जाने और अन्य प्रकार की चर्चाएं भी कर रहे हैं। विमान में सवार वारंट कपिलेश मिश्रा के भाई राकेश मिश्रा और प्रमिलेश मिश्रा से मिलने नवनिर्वाचित सांसद अशोक कुमार रावत और कई भाजपा समर्थक पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें