फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़ी जिंदगी की डोर: पिता को हाथों से खाना खिलाने के बाद नाबालिग छात्रा ने फंदा लगा दी जान

Sun, 13 Sep 2026 11:02 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अंजलि की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजपुर के पनौर पुरवा तिलसहरी गांव में रविवार को नौवीं की छात्रा अंजलि (13) ने घर के जीने में निकली सरिया से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। इससे कुछ घंटे पहले अंजलि ने पिता संजय को अपने हाथों से खाना खिलाया। पिता के ड्यूटी पर जाने के बाद उसने फंदा लगा लिया। घटना के वक्ता मृतका की मां गाय को चारा डालने गई थीं। परिजन खुदकुशी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन


पनौरपुरवा तिलसहरी निवासी संजय पाल हलवाई हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे वह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अंजलि ने उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाने की बात कही। बेटी ने अपने हाथ से खाना खिलाया जिसके बाद वह ड्यूटी के लिए निकल गए। करीब 11 बजे मां अनीता गाय को चारा डालने बाहर गईं। छोटा भाई पीयूष भी खेलने चला गया। तभी अंजलि ने फंदा लगा लिया। पड़ोस के बच्चे उसे खेलने के लिए बुलाने पहुंचे तो शव फंदे से लटका देख चीख पड़े। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि परिजन खुदकुशी का कारण नहीं बता सके हैं।

इसी प्रकार बजरिया में पुरानी शराब गद्दी के पास रविवार देर शाम बउआ राजपूत (35) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं कर सके हैं। बजरिया पुलिस के अनुसार युवक अपनी पत्नी दो बच्चों और माता पिता के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें