कानपुर के महाराजपुर में भीषण धमाके के बाद चारों ओर चीख-पुराकर मची हुई है। मलबे से लाशों और घायलों को बाहर निकालकर पास के कांशीराम अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
मलबा हटाने में जुटे ITBP के जवान
यहां अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। दिवाली के मौके पर बड़ी मात्रा में देसी पटाखों की सप्लाई की तैयारी की जा रही थी। विस्फोट से केवल पटाखा फैक्ट्री ही नहीं आसपास 6 मकान भी ध्वस्त हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
धमाके से दो की मौत, मलबा हटाने में जुटे ITBP के जवान
अभी तक दो लाशें निकाली जा चुकी हैं। इनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उन्हें पता भी नहीं था कि यहां पटाखा फैक्ट्री चल रही थी।
4 of 6
धमाके से दो की मौत, मलबा हटाने में जुटे ITBP के जवान
रावतपुर और परमपुरवा मे बवाल के बाद कानपुर संवेदनशील शहर बन चुका है पुलिस कितनी अलर्ट है इसका अंदाजा भी इसी से ही लगाया जा सकता है कि किसी को कानों-कान खबर भी नहीं थी कि यहां इतनी बड़ी मात्रा विस्फोटक सामग्री मौजूद थी।
विज्ञापन
5 of 6
धमाके से दो की मौत, मलबा हटाने में जुटे ITBP के जवान
धमाके से कई घर तबाह हो चुके हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी मिल रही है। कानपुर महाराजपुर के सरसौल क्षेत्र में बम विस्फोट से छह मकान ढह गए। धमाके के बाद मलबे में काफी लोगों के दबे होने की सूचना है। पुलिस प्रशासन के साथ बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है।
अभी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति और एक युवक के मरने की बात कही जा रही है। पुलिस के मुताबिक सरसौल बाजार मुख्य बस्ती में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकान भी विस्फोट की चपेट में आ गए। घायलों को मलबे से निकालकर कांशीराम अस्पताल भेजा जा रहा है।