फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लंका विजय के बाद अयोध्या पहुंचे श्रीराम, हुआ स्वागत

Sat, 24 Oct 2026 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नगर के अकबरपुर इंटर कॉलेज मैदान में करवाचौथ तक चलने वाले दशहरा मेला में शुक्रवार को लंका विजय के बाद श्रीराम की अयोध्या वापसी हुई। इस दौरान झांकी निकालकर नगर भ्रमण कराया गया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने सभी भाइयों की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

अयोध्यापुरी से रथ पर विराजमान होकर श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता व हनुमान बने कलाकारों ने नगर भ्रमण किया। रथ यात्रा सुभाष चबूतरा होते हुए सदरबाजार पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने रथ रोककर प्रभु की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर आगे के लिए रवाना किया। यहां से यात्रा पावरहाउस वाली गली होते हुए स्टेटबैंक के पास पहुंची। जहां गोपी कृष्ण ओमर, कमेटी के सदस्य दिलीप ओमर, प्रशांत आदि ने श्रीराम आदि को रथ से उतार अपने प्रतिष्ठान में बैठाया। पैर पखारने के बाद आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया।
इसके बाद यात्रा ओवरब्रिज तक गई। जहां से वापसी कर बाढ़ापुर मार्ग होते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष के निवास पर पहुंची। यहां चेयरमैन प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह गुड्डन ने पूजन किया और आगे के लिए रवाना किया। शाम करीब पांच बजे सुभाष चबूतरा पहुंचने पर कलाकारों ने भरत मिलाप का मंचन किया। यहां श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष रामजी मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, अमर यादव, सत्यम ओमर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें