फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आरओबी बंद करने के बाद वैकल्पिक मार्ग पर नहीं किए इंतजाम, अंडरपास में दो घंटे लगा जाम

Fri, 16 May 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। भार टेस्टिंग के लिए आरओबी बंद करने के बाद भी जिम्मेदारों ने वैकल्पिक मार्ग पर कोई इंतजाम नहीं किए हैं। इससे नगर के अंडरपास के दोनों ओर गुरुवार को जाम लग गया। इससे राहगीरों व स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन

रूरा में रेलवे ब्रिज बनने के बाद लोगों को सीएचसी रोड के अंडरपास के दोनों ओर प्रतिदिन लगने वाले जाम से निजात मिल गई थी। आरओबी की भार टेस्टिंग के लिए बुधवार को यातायात पुलिस ने अवरोधक लगा दिए थे। इसके बाद भी पैदल व दोपहिया वाहन पुल से गुजरते रहे। गुरुवार को जिम्मेदारों ने पुल पर पूर्ण रूप से आवागमन बंद कर दिया। इससे दोपहर 12 के करीब जल्दबाजी में निकलने के दौरान वाहन अंडर पास में फंस गए। जिससे अंडरपास के दोनों ओर जाम लग गया।
तेज धूप में फंसे स्कूली बच्चे व राहगीर गर्मी से बिलबिलाते दिखे। कोई पेड़ की छांव में खड़ा दिखा तो कोई तौलिया से सिर ढककर धूप से बचाव करते दिखा। दोपहर दो बजे के करीब अंडरपास में यातायात की स्थिति सामान्य हो सकी। नगर के दीलीप मिश्रा, आशीष पांडेय, विवेक कुशवाहा ने बताया कि जिम्मेदारों को इसकी जानकारी थी कि आरओबी पर आवागमन बंद होने पर अंडरपास में जाम की स्थिति बन सकती है। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने वैकल्पिक मार्ग पर व्यवस्थाएं नहीं की गईं।
विज्ञापन

कहने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों सहित आठ जवान तैनात कर दिए। मगर अंडरपास में महज दो पीआरडी जवान तैनात किए। इसके चलते अंडरपास में जाम लगा। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यातायात प्रभारी रामबहादुर सिंह ने बताया कि अंडरपास के पास में यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वह लोग ड्यूटी स्थल पर क्यों नहीं पहुंचे इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें