गोमती हुई निरस्त तो इस वीकली एक्सप्रेस ट्रेन का होगा ठहराव
- फोटो : amar ujala
लखनऊ स्टेशन पर वाशेबल एप्रेन का काम होने के कारण मंगलवार से 12 जुलाई तक गोमती एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। इसके निरस्त होने के कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
हालांकि मंगलवार को गोमती एक्सप्रेस के रद्द रहने के पहले दिन गोमती एक्सप्रेस के स्थान पर 22857 संत्रागाची से आनंद विहार टर्मिनल का फफूंद में स्टापेज दिया गया। यात्रियों ने प्रतिदिन गोमती के स्थान पर दूसरी ट्रेन का स्टापेज दिए जाने की मांग की है।
लखनऊ में काम शुरू होने से 12 जुलाई तक गोमती रहेगी रद्द
बता दें कि रात में ऊंचाहार गुजर जाने के बाद मंगलवार को सुबह लगभग नौ बजे गोमती एक्सप्रेस फफूंद से दिल्ली जाने के लिए पहली ट्रेन है। इसके बाद आने वाली मुरी, कालका, महानंदा एक्सप्रेस घंटों लेट होने के कारण गोमती एक्सप्रेस दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए सबसे मुफीद रहती है।
कानपुर से औरैया जिले के विभिन्न कार्यालयों में आने वालों और अन्य रोजाना यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन सबसे अच्छी ट्रेन है। लखनऊ में वाशेबल एप्रेन का काम शुरू होने के कारण गोमती एक्सप्रेस 25 जून से 12 जुलाई के बीच रद्द कर दी गई है।
ये है निरस्त होने वाली ट्रेनों की सूची
इस ट्रेन के रद्द होने के कारण दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी है। मंगलवार की सुबह गोमती एक्सप्रेस रपहले दिन रद्द रही। यात्रियों की मांग पर गोमती एक्सप्रेस के स्थान पर वीकली चलने वाली 22857 नानस्टाप ट्रेन को पनकी, रूरा, झींझक,फफूंद, इटावा में स्टापेज दिया गया। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। इधर, इटावा जाने वाली 64153 मेमो पैसेंजर के लगभग 5 घंटे देरी से पहुंचने पर यात्री खासे परेशान रहे। मेमो पैसेंजर अपरान्ह लगभग 1 बजे फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची।
बिहार के सोनपुर-छपरा रेलखंड पर ट्रैक, सिग्नल की मरम्मत का काम होने से आनंद विहार टर्मिनल (नई दिल्ली) से सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन तक चलने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस 24 जून से निरस्त रहेगी।दिल्ली से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14006) 24 जून से एक जुलाई और सीतामढ़ी से दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) 26 जून से तीन जुलाई तक निरस्त रहेगी।
दिल्ली हावड़ा रूट की कानपुर से होकर चलने वाली 13 ट्रेेनों को 10 जुलाई से निरस्त किया गया है। अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15483) 10 से 14 जुलाई, दिल्ली-अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस (15484) 12 से 16 जुलाई, आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (12179/12180), कानपुर सेंट्रल-फफूंद मेमू (64587/64588) और कानपुर सेंट्रल-पनकी मेमू (64163) 11 से 15 जुलाई, कानपुर सेंट्रल-फफूंद मेमे (64589/64590), कानपुर सेंट्रल-फफूंद मेमू (64159), फफूंद-शिकोहाबाद मेमू (64161/64164), फफूंद-कानपुर सेंट्रल मेमू (64162) ट्रेन को 15 जुलाई को निरस्त किया जाएगा।