देवर ने गर्भवती भाभी को बनाया दुष्कर्म का शिकार (फाइल फोटो)
यूपी के फतेहपुर में भाई की मौत के बाद गर्भवती भाभी से दुष्कर्म करने के दोषी देवर को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामला न्यायालय में चार साल से विचाराधीन था।
चांदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी मई 2012 में कानपुर के घाटमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में मुकेश कुमार से हुई थी। शादी के छह माह बाद ही मुकेश की मृत्यु हो गई।
उस वक्त उसकी पत्नी दो माह की गर्भवती थी। मुकेश का भाई नीरज कानपुर लाल बंगला में रहता है। भाई की मृत्यु के बाद नीरज अपनी भाभी पर बदनीयती रखने लगा। उसने जब छेड़खानी की तो पीड़िता ने सास-ससुर को आपबीती बताई। सास-ससुर ने उसे घर की इज्जत का हवाला देकर चुप करा दिया। ससुरालियों ने उसे अपने मायके वालों से बात करने को कहा।