सांप के डसने पर शराब के नशे में युवक उसे डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंच गया। सांप को साथ देखकर वहां हड़कंप मच गया। डॉक्टर ने युवक का परीक्षण कर इलाज किया। शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ला निवासी रामध्वज (34) को सोमवार शाम करीब छह बजे सांप ने डस लिया। युवक सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा।
विज्ञापन
वहां ईएमओ डॉ. प्रदीप गुप्ता को सांप के डसने की जानकारी दी। डिब्बे में सांप देखकर डॉक्टर और अन्य लोगों ने उसे बाहर ले जाकर छोड़ने को कहा, लेकिन युवक तैयार नहीं हुआ। डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि युवक नशे में था। परीक्षण के दौरान उसके शरीर पर सांप के डसने के निशान नहीं मिले, लेकिन युवक के बताने के आधार पर उसका इलाज किया गया।