फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: सांप ने डसा तो युवक नशे में सांप को डिब्बे में बंद कर पहुंचा जिला अस्पताल, हुआ इलाज

Tue, 27 Oct 2026 07:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

सांप ने युवक को डस लिया। नशे में युवक सांप को डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल पहुंचा। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ले का है।
विज्ञापन
डिब्बे में बंद सांप को लिए भर्ती रामध्वज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांप के डसने पर शराब के नशे में युवक उसे डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंच गया। सांप को साथ देखकर वहां हड़कंप मच गया। डॉक्टर ने युवक का परीक्षण कर इलाज किया। शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ला निवासी रामध्वज (34) को सोमवार शाम करीब छह बजे सांप ने डस लिया। युवक सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा।

विज्ञापन


वहां ईएमओ डॉ. प्रदीप गुप्ता को सांप के डसने की जानकारी दी। डिब्बे में सांप देखकर डॉक्टर और अन्य लोगों ने उसे बाहर ले जाकर छोड़ने को कहा, लेकिन युवक तैयार नहीं हुआ। डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि युवक नशे में था। परीक्षण के दौरान उसके शरीर पर सांप के डसने के निशान नहीं मिले, लेकिन युवक के बताने के आधार पर उसका इलाज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें