फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नशे में शादीशुदा भांजी के साथ की मारपीट, फिर खुद लगा ली आग, युवक की मौत

Sun, 11 Feb 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा जिले के बबेरू में शराब के नशे में युवक ने शादीशुदा भांजी के साथ मारपीट की। इसके बाद कमरा बंद कर आग लगा ली। इससे युवक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी किशन (38) ने शनिवार की दोपहर शराब के नशे में भांजी सपना (20) पत्नी रोहित के साथ किसी बात पर मारपीट की। परिजन किसी तरह सपना को छुड़ाकर उसे मरहम पट्टी के लिए अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन


इस बीच किशन ने घर के बाहर किराने की दुकान के हिस्से में अंदर से बंदकर आग लगा ली। लपटें देखकर लोगों ने दमकल बुला ली, लेकिन जब तक कर्मी कमरे से उसे निकालते, जलने से किशन की मौत हो चुकी थी। घटना के वक्त किशन की पत्नी पुष्पा भी घर पर नहीं थी। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि भांजी से किस बात पर मारपीट हुई, पता किया जा रहा है। सपना बचपन से ही मामा के घर रह रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें