फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: एक माह बाद मानसूनी सीजन में पारा 40 पार, कानपुर में दो दिन बाद बारिश की संभावना

Fri, 19 Jul 2024 12:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: कानपुर में एक महीने बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई से मध्य तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई का तीसरा सप्ताह और मानसून के सुस्त पड़ जाने से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोग मायूस हैं। उमस और गर्मी अलग से अपने तेवर दिखा रहे हैं। आषाढ़ के महीने में चैत्र जैसी गर्मी पड़ रही है। करीब एक महीने बाद गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 53 सालों में 18 जुलाई को रिकाॅर्ड गर्मी रही।

विज्ञापन


वर्ष 1971 से उपलब्ध रिकाॅर्ड के मुताबिक इस तारीख को अधिकतम तापमान कभी 40 के पार नहीं गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि निम्न दबाव का जोन न बन पाने के कारण बादलों का झुंड उत्तर क्षेत्र से खिसककर मध्य क्षेत्र में चला गया है। हवाओं की गतिविधियां और रूट बदल जाने के कारण बादल रुककर बरसने के बजाय दूसरी तरफ निकल गए। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 5.9 डिग्री अधिक 40.8 रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 29.4 रहा।

इसके पहले 19 जून को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस था। 21 जून को पारा 40 डिग्री रहा, लेकिन ऊपर नहीं गया। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी से उड़ीसा होकर उत्तर भारत में आता है। इससे बारिश होती है। इस बार यह उड़ीसा से महाराष्ट्र की तरफ निकल गया। इसके अलावा अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाएं आती हैं।
विज्ञापन

उत्तर भारत में मिश्रित हवाएं रहती हैं। ये बादलों के झुंड को रोक लेती हैं। बादल रुकते हैं तो बारिश होती है। इस बार ऐसा नहीं हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 21 जुलाई से मध्य तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है। अगले पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे। माहौल उमस भरा रहेगा। माहौल में नमी 83 प्रतिशत रिकार्ड की गई है।

तापमान
अधिकतम- 40.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 29.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें