फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पड़ोसियों से विवाद के बाद वृद्धा ने किया जान देने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पुरानी रंजिश में पड़ोसियों से विवाद के बाद वृद्धा ने फंदा लगाकर सोमवार को जान देने का प्रयास किया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी धर्मेंद्र यादव के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले तीन युवक 20 साल से उनके घर के सामने गोबर डाल रहे हैं। आरोप है कि करीब आठ महीने पहले पड़ोसी के बेटे की विवाद में मौत हो गई थी जिसमे उनके भाई जितेंद्र को जेल हो गई थी। इसी के चलते पड़ोसियों से आए दिन विवाद होता है। सोमवार सुबह मां मनरानी (68) घर के बाहर चाय पी रही थीं। आरोप है कि पड़ोसियों ने गालीगलौज और मारपीट करते हुए उनकी चाय में गोबर डाल दिया। इससे आहत होकर मां ने घर के बाहर पीपल के पेड़ से केबल के सहारे गले में फंदा लगा लिया।

खेत जा रहे उनके जेठ प्यारेलाल ने लटका देखा तो शोर मचाकर उन्हें फंदे से नीचे उतारा और बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। धर्मेंद्र का कहना है कि पड़ोसियों के खिलाफ बिधनू थाने में तहरीर दी है। वहीं, बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी से इन्कार करते हुए तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें