फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 साल बाद पारा 45 पार, राजस्थानी हवाएं उगलेंगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
47 साल बाद पारा 45 पार, राजस्थानी हवाएं उगलेंगी आग
विज्ञापन

- मई महीने में 1972 में 46 पहुंचा था अधिकतम तापमान
- अगले तीन दिन और तेज होंगे लू के थपेड़े, 29 से राहत की उम्मीद
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। पिछले तीन-चार दिन से पड़ रही गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए हैं। सोमवार को तो गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिया और तापमान 45.1 पर पहुंच गया। 47 साल बाद ऐसा हुआ है जब मई में अधिकतम तापमान 45 के पार गया हो। इसके पहले 1972 में मई में तापमान 46 डिग्री गया था। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन दिन कानपुर ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए और भी मुश्किल भरे होंगे। राजस्थान की ओर से उठने वाली हवाएं प्रदेश में आग उगलेंगी। इनका असर सुबह सात से शाम सात बजे तक ज्यादा रहेगा। कुछ जिलों में तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 29 मई से मौसम में सकारात्मक तब्दीली हो सकती है। तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। पूर्वानुमान है कि मध्य उत्तरप्रदेश में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस कारण एक जून को तेज हवाएं चलने के साथ ही मध्यम बारिश के आसार हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरकर 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात में हवा की नमी सूखकर नौ प्रतिशत रह गई।
विज्ञापन

कुछ वर्षों का मई में तापमान
2019 में 42
2018 में 41.6
2017 में 43
2016 में 42.4
2015 में 41.6
2014 में 42.4
2013 में 42.1
2012 में 40
2011 में 41
2010 में 44.2
2009 में 44.4
2008 में 47.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें