फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: सड़क हादसे में बिजली विभाग के एई की मौत, खड़े ट्रक में कार टकराने से हुआ हादसा

Fri, 13 Nov 2020 07:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में मऊ थाना अंतर्गत छिवलहा गांव के पास झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में बिजली विभाग के एई की मौत हो गई। साला गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


उसको प्रयागराज रेफर किया गया है। एई सोनभद्र जिले के अनपरा विद्युत इकाई में तैनात थे जो दीपावली पर अपने घर चित्रकूट लौट रहे थे। मृतक एई की पत्नी कानपुर जिले में शिक्षिका हैं।

कर्वी शहर के जगदीशगंज मोहल्ला निवासी सहायक अभियंता अखिलेश वर्मा (38) पुत्र रामसनेही वर्मा सोनभद्र जिले की विद्युत इकाई अनपरा में तैनात थे। दीपावली का पर्व मनाने के लिए सोनभद्र जिले से अपने रिश्ते के साले फतेहपुर जिले के दमादरपुर गांव निवासी सौरभ (18) के साथ कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


गुरुवार की देर रात मऊ थाना अंतर्गत छिवलहा गांव के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। जिससे कार चालक एई अखिलेश वर्मा स्टेयरिंग में फंस गए। बगल की सीट पर बैठा सौरभ भी घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची बरगढ़ पुलिस ने कार की बॉडी कटवाकर फंसे एई को बाहर निकाला। दोनों को गंभीर  हालत में मऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने एई को मृत घोषित कर दिया। सौरभ को प्रयागराज रेफर कर दिया है।

पोस्टमार्टम हाउस से लेकर शहर में स्थित उनके आवास में सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी रही। मृतक इंजीनियर के परिजनों ने हाईवे पर ही ट्रक खड़ा करने व बैक लाइट न जलाने के कारण दुर्घटना का कारण बता ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें